Tuesday, March 21, 2023
HomeLatest NewsYeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा के सामने आया बिरला फैमिली का...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा के सामने आया बिरला फैमिली का काला सच

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा के सामने आया बिरला फैमिली का काला सच, हर्ष के काले सच से अक्षरा-अभि के बीच हुई तकरार

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 27 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल की कहानी एक नया मोड़ लेने वाली है। हर्षवर्धन का अतीत अब अक्षरा और अभिमन्यु के रिश्ते पर भारी पड़ने वाला है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा के सामने आया बिरला फैमिली का काला सच

ये रिश्ता क्या कहलाता है 27 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी अब नए मोड़ से होकर गुजरने वाली है। इस पॉपुलर टीवी सीरियल की कहानी में यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु के सामने हर्षवर्धन के अतीत का काला सच आएगा। जिस वजह से अभिमन्यु का रिश्ता ना ही सिर्फ अक्षरा से बल्कि उसके खुद के भाई नील से भी बिगड़ जाएगा। ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि अक्षरा उसी चैरिटेबल हॉस्पिटल में म्यूजिक थैरेपिस्ट का काम करती है जहां से मंजरी ने नील को अडॉप्ट किया था। जैसे ही मंजरी को अक्षरा के काम का पता चलेगा वैसे ही वह परेशान हो जाएगी।

मंजरी पिछले कई साल से अपने बच्चों से एक सच छुपाती आई है कि नील को गोद लिया गया है। जैसे ही मंजरी को यह पता चलेगा कि अक्षरा को उसी चैरिटेबल हॉस्पिटल में काम मिला है जहां से उसने नील को अडॉप्ट किया था वैसे ही वह परेशान हो जाएगी। जिसके बाद अक्षरा यह बता देगी कि उसे नील के अडॉप्शन का सच पता है। लेकिन अभिमन्यु से यह सब ज्यादा दिन तक छुपा नहीं रहेगा। जल्द ही अभिमन्यु को हर्षवर्धन के काले सच का पता चल जाएगा।

जैसे ही अभिमन्यु के सामने हर्षवर्धन के राज से पर्दा हटेगा वैसे ही अभिमन्यु के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। हर्षवर्धन के अतीत से अभिमन्यु और अक्षरा के रिश्ते पर भी प्रभाव पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्षरा को यह सच पता था लेकिन उसने अभिमन्यु को इस सच से दूर रखा था। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि आखिर अभिमन्यु को सच का पता कैसे लगेगा। इसके साथ ही यह भी देखना बेहद रोचक होगा कि सच का पता लगने के बाद क्या अभिमन्यु नील से दूर हो जाएगा या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments